रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि अंजुमन फरोग-ए-उर्दू, दुलमी ब्लॉक के द्वारा गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरियो में प्रखंड स्तरीय उर्दू प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के प्रभारी सोहेल अख्तर की देखरेख में और पर्यवेक्षक दिलदार अंसारी एवं तारीक हसन जो पतरातु प्रखंड से आए थे, के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता दो तरह की हुई। उर्दू सामान्य ज्ञान और उर्दू सुलेख प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर किया गया। जूनियर ग्रुप में 11 से 14 वर्ष मिडिल ग्रुप में 15 से 18 वर्ष एवं सीनियर ग्रुप में 19 से 22 वर्ष के प्रतिभागियों को रखा गया है। दुलमी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय उर्दू प्रतियोगिता में 108 विद्यार्थियों ने लि...