नई दिल्ली, फरवरी 18 -- इस्लाम धर्म का पाक महीना रमजान गुरुवार 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। बुधवार को देश में चांद देखा गया। चांद दिखने के साथ इशा की नमाज के साथ तवारीह की नमाज शुरू हो गई। पहला रोजा गुरुवार को रखा जाएगा। पूरे तीस दिनों तक मुसलमान पूरी शिद्दत के साथ पाक अल्लाह की इबादत में रोजा रखेंगे। सुबह में सेहरी के साथ रोजा की शुरुआत होगी और शाम को सूरज डूबने के बाद सही वक्त पर इफ्तारी कर रोजा मुकम्मल होगा। मुस्लिम धर्म को मानने वाले पूरे रमजान महीने में मन, वचन और कर्म से पाकिजगी के साथ रोजा रखेंगे और पवित्र मन से खुदा की इबादत करेंगे। इस दौरान इस्लाम के उसूलों का पालन करते हुए मुसलमान भाई पांच वक्त की नमाज अता करेंगे। बिहार में सेहरी का वक्त सुबह 4 बजकर 53 मिनट बताया गया है जबकि इफ्तार का समय शाम 5 बजकर 44 मिनट बताया गया है। हालांकि, ...