नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- रणबीर कपूर की 'रामायण' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म दिवाली के मौके पर थिएटर में रिलीज होने जा रही है। हाल में मेकर्स ने देश के कई बड़े शहरों में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट किए थे। हाल में दशहरा के मौके पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी, जिसमें अच्छा रिएक्शन मिल रह है। खासकर नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले करोड़ो की कमाई की जा चुकी है। 'रामायण' की रिलीज से करीब 10 दिन पहले तक 1 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है। फिल्म की कमाई हैरान कर रही है। लेकिन इतनी शानदार कमाई के बाद भी फिल्म 'रामायण', 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग से बहुत कम है।रामायण और धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग कलेक्शन दिसंबर 2025 में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के धमाके के बाद ऑडियंस को दूसरे पार्ट का इंतजार था।...