नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- रामायण फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ट्रेलर काफी खास है। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक वॉइस से जो कहते हैं कि एक युग ऐसा भी था जब मानव भूमि पर भगवान वास करते थे। लेकिन भगवान ब्रह्मा के वरदान ने एक असुर को इतना शक्तिशाली बना दिया कि उसके प्रकोप से मानवता विनाश की कगार पर आ गई। इसके बाद आवाज आती है रावण-रावण-रावण। फिर होती है यश की एंट्री रावण के रूप में। रावण बोलते हैं कि तीनों लोक में एक ही राज होगा। इसके बाद वॉइस ओवर आता है कि तब धर्म की पुर्णस्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मानव अवतार लिया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में। रणबीर कपूर फिर आते हैं राम के रूप में और बोलते हैं कि अगर यही मेरा भाग्य है तो तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर दिखती है।...