नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- रणबीर कपूर की रामायण भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल कर ही रही है, लेकिन इसी के साथ-साथ फिल्म इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रामायण पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने UK और आयरलैंड में किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही रणबीर कपूर की फिल्म Comscore's वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की रामायण, 8 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में दुनिया की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। नमित मल्होत्रा ​​के प्रोडक्शन ने 38 देशों में 52.15 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ये 'गॉडजिला माइनस जीरो' से पीछे रही, जिसने 101 देशों में 63 मिलियन डॉलर की कमाई की है। बता द...