Ramayana: 'कुछ रोल लंबाई से नहीं मापे जाते', मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने पोस्ट कीं BTS तस्वीरें
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में मंदोदरी का किरदार निभाने के लिए काजल अग्रवाल को खूब तारीफें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग तो सीता (साई पल्लवी) और मंदोदरी (काजल अग्रवाल) की तुलना करते भी नजर आए। फैंस का बेशुमार प्यार पाकर काजल फूली नहीं समा रही हैं। अब उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भले ही काजल का रोल छोटा था, लेकिन फिर भी वह लोगों के दिलों में जगह बना पाने में कामयाब रही हैं।काजल ने पोस्ट कीं BTS तस्वीरें-वीडियो काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी BTS तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "'रामायण' जैसी मैग्नम ओपस फिल्म से किसी भी रूप में जुड़ना बहुत फक्र की बात है। भले ही मेरा रोल छोटा हो, लेकिन फिर भी एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना दिल भर देता है, जो हमारी संस्कृति और इतिहास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.