नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। फिल्म दिवाली से पहले दुनियाभर में बड़ा धमाका करने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और म्यूजिक ने पहले ही कमाल किया हुआ है और अब बस थिएटर तक पहुंचने का इंतजार हो रहा है। एक हफ्ते पहले रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी। अगर अब तक के कलेक्शन की बात करें तो कोई बड़ी कमाई नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है भारत में आखिरी मौके पर टिकट बुक की जाती हैं। ऐसे में बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। जानिए 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन किया है।रामायण एडवांस बुकिंग कलेक्शन फिल्म डिस्कोर्स के मुताबिक भारत में रामायण की एडवांस बुकिंग में अब तक कुल ग्रॉस कलेक्शन 26.65 करोड़ रुपये हुआ है। ये कलेक्शन ब्लॉक टिकट के सा...