नई दिल्ली, जुलाई 16 -- रामायण फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म को पहला इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन मिल गया है। ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड वेबसाइट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म का 34 मिनट का फुटेज सर्टिफाई किया गया है। ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड की लिस्टिंग के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म के फुटेज को "मामूली हिंसा" के लिए 'M' (मैच्योर) क्लासिफिकेशन दिया गया है।क्या है एम सर्टिफिकेट का मतलब ऑस्ट्रेलियाई गाइडलाइन के अनुसार, 'M' (मैच्योर) क्लासिफिकेशन एक सलाह देने वाली रेटिंग है। 'M' कैटेगरी वाली फिल्मों और कंप्यूटर गेम्स की सलाह 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं दी जाती है। 'M' कैटेगरी वाली फिल्मों और कंप्यूटर गेम्स की सलाह...