नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- रामानंद सागर की रामायण इतने सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसती है। उस सीरियल के हर एक किरदार ने जिस तरह की छाप लोगों के दिल में छोड़ी, वो आज भी कायम है। आज हम आपको रामानंद सागर की रामायण में भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग की कहानी बता रहे हैं। उनकी पहली फिल्म जब फ्लॉप हुई तो उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और किसानी करने लगे थे। आइए जानते हैं संजय जोग की कहानी।नागपुर में हुआ था रामानंद सागर के 'भरत' का जन्म संजय जोग का जन्म साल 1955 में हुआ था। उनका बचपन पुणे में बीता। वहीं, जवानी नागपुर में बीती। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई नागपुर में ही की थी। वहीं, मुंबई में वो B.Sc करने गए थे। उन्हें हमेशा से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी। इसी वजह से उन्होंने मुंबई में एक्टिंग कोर्स भी ज्वाइन कर लिया। यह भी पढ़ें- PMO से आया फोन,...