नई दिल्ली, जुलाई 18 -- साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (पार्ट-1) का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर रिलीज इवेंट आज आयोजित किया गया जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट समेत कई बड़ी सेलेब्रिटीज और मशहूर हस्तियां शरीक हुईं। इसी इवेंट में बातचीत के दौरान एक्टर अरुण गोविल ने फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर जिम्मेदारी के लिए राम ने लोगों को चुना हुआ है। एक्टर ने मंच से जब अपनी बात खत्म की तो एक बार फिर कुमार विश्वास ने माइक संभाला और बताया कि कैसे मूवी के एक सीक्वेंस ने उन्हें भावुक कर दिया।नहीं होगा कोई सांस्कृतिक समझौता मालूम हो कि गानों के बोल लिखने का जिम्मा कुमार विश्वास को दिया गया था। साथ ही वही इस फिल्म के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सलाहकार सलाहकार रहे हैं। कुमार विश्वास की जिम्मेदारी थी कि रामायण की मूल...