लखनऊ, फरवरी 27 -- Ramadan 2026: रमजान के पवित्र महीने में यूपी के शहरों में सहरी की टाइमिंग को लेकर रोजेदारों में विशेष उत्साह और सतर्कता देखने को मिल रही है। हर दिन फज्र की नमाज से पहले सहरी का समय कुछ मिनट घटता-बढ़ता है, जिससे लोगों को अलर्ट रहना पड़ता है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और मेरठ जैसे शहरों में मस्जिदों से सहरी खत्म होने का ऐलान किया जाता है। कई जगह मस्जिदों के लाउडस्पीकर से सेहरी का अंतिम समय बताया जाता है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय में मामूली अंतर होने के कारण सहरी की टाइमिंग भी बदलती है। 28 फरवरी 2026 शनिवार को यूपी के तमाम शहरों में सहरी की सही टाइमिंग यहां देख सकते हैं।28 फरवरी (शनिवार) को सहरी का समय लखनऊ में 28 फरवरी को सहरी का समय- सुबह 5:07 बजे (सुन्नी) , सुबह 5.01 बजे (शिया) कानपुर में 28 फरवरी को सहरी...