नई दिल्ली, मार्च 27 -- राम नवमी का पर्व आज मनाया जा रहा। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को भगवान के जन्मदिवस के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा और दूर-दूर से लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे। वैसे तो भारतभर में भगवान राम के कई ऐतिहासिक और भव्य मंदिर बने हैं। लेकिन एक ऐसा अनोखा मंदिर भी है जहां पर भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। अब आप बोलेंगे कि राम तो अयोध्या के ही राजा था। लेकिन अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था और उनके बाल रूप की ही पूजा होती है। नए मंदिर में बनी प्रतिमा भी भगवान राम के किशोर रूप में है। वहीं राजा के रूप में भगवान राम को ओरछा में पूजा जाता है।मंदिर में दिया जाता है भगवान को गॉर्ड ऑफ ऑनर इस मंदिर में भगवान राम को केवल राजा के रूप में पूजा ही नहीं जाता बल्कि उन्हें ऑफिशियली गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है। ये...