नई दिल्ली, मार्च 26 -- इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी है। कुछ लोग आज रामनवमी कर रहे हैं, कुछ लोग 27 को रामनवमी मनाएंगे। अयोध्या की बात की जाए तो वहां कल 27 मार्च को रामनवमी मनाईजाएगी। तिथि को लेकर पंचांग भेद के कारण ऐसा हो रहा है। कहीं रामनमी26 तो कुछ 27 मार्च को राम नवमी की तिथि बता रहे हैं। नवरात्र की बात की जाए तो इस साल नौ दिन के नवरात्र थे, किसी तिथि का क्षय नहीं हुआ है। आज नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे शुरू होगी और 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में आप दोनों दिन नवमी कर सकते हैं, उदया तिथि को मानने वाले 27 मार्च को रामनवमी मनाएंगे। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार राम नवमी इसी दिन मनाना उत्तम है। ऐसा भी कहा जा रहा है किभगवान राम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.