नई दिल्ली, मार्च 24 -- राम नवमी भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का पावन पर्व है। हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में राम नवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:50 बजे आरंभ होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:08 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च को राम नवमी का व्रत और पूजा की जाएगी। इस दिन भगवान राम की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। राम नवमी पर कुछ विशेष काम करने से रामलला अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं राम नवमी 2026 पर जरूर करने वाले 5 महत्वपूर्ण काम।रामलला की विधिवत पूजा करें राम नवमी के दिन सबसे पहला और महत्वपूर्ण काम है भगवान श्री राम की पूजा। ...