नई दिल्ली, मार्च 26 -- Shri Ramchandra Kripalu Bhajman Stuti Lyrics in Hindi: रामनवमी पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामायण का पाठ करना सबसे उत्तम रहता है। इसमें भी श्री राम स्तुति को इस दिन जरूर पढ़ें। वैसे तो इसे आप रोज भी पूजा में गा सकते हैं। आपको बता दें कि भगवान राम का जन्म रामनवमी पर हुआ था, भगवान राम श्रीहरि विष्णु जी के सातवे अवतार माने जाते हैं। रामनवमी के दिन देसभर में उत्सव मनाया जाता है। इस दिन गरीबों के लिए भंडारे किए जाते हैं। श्री राम स्तुति (Shri Ram Stuti Lyrics in Hindi) श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं । नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं ॥१॥ कन्दर्प अगणित अमित छवि नव नील नीरद सुन्दरं । पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि नोमि जनक सुतावरं ॥२॥भजु दीनबन्धु दिनेश दानव दैत्य वंश निकन्दनं । रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल ...