नई दिल्ली, मार्च 26 -- हिंदू धर्म में रामनवमी के पर्व खास महत्व होता है। इस पर्व को बेहद पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। लेकिन इस बार राम नवमी का पर्व कहीं आज यानी 26 तारीख को मनाई जा रही है और कहीं-कहीं कल यानी 27 मार्च को मनाई जाएगी। पंचांग के मुताबिक इस बार नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह करीब 11:48 बजे से शुरू हो रही है और 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। यानी दोनों ही दिन इस तिथि का असर रहेगा। इस दिन भगवान श्री राम की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है। साथ ही लोग व्रत रखते हैं और अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान विष्णु ने धरती पर अधर्म का नाश करने के लिए राम के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने रावण और अन्य बुरी ...