नई दिल्ली, मार्च 26 -- हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व बेहद ही पारंपरिक तरीके और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम का पूजा-अर्चना होती है। इस साल यह पर्व 2 दिन मनाई जा रही है। यह कहीं 26 मार्च को, तो कहीं 27 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान श्री राम का इस पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस दिन भगवान राम के भक्त भजन-कीर्तन, स्नान और दान-पुण्य करते हैं। साथ ही अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन यदि आम लोग भी घर में सही तरीके से पूजा और कुछ खास कार्य करते हैं, तो इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है। इतना ही नहीं राम नवमी का दिन बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पावन अवसर पर यदि कोई नए कार्य की शुरुआत करेंगे, तो खूब तरक्की होती है। इसके पीछे धार्मिक और ज्...