नई दिल्ली, मार्च 26 -- राम नवमी का पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार तिथि दो दिन तक पड़ने की वजह से लोगों में तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है। पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में अलग-अलग परंपराओं के चलते दोनों दिन रामनवमी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न यानी दोपहर के समय हुआ था। यही वजह है कि कई जगह 26 मार्च को दोपहर के समय राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, उदया तिथि को मानने वाले 27 मार्च को पूजा कर रहे हैं। अयोध्या में भी इसी आधार पर 27 मार्च को विशेष आयोजन रखा गया है। इस बार रामनवमी का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन कुछ शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में पूजा-पाठ औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.