अयोध्या, नवम्बर 21 -- राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के लिए शुक्रवार से पंच दिवसीय अनुष्ठान प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर चतुर्वेदों के साथ अलग-अलग देवी-देवताओं के सूक्तों समेत विविध ग्रंथों का पारायण भी शुरू होगा। पंचायतन देवी-देवताओं के मंत्रों से दस लाख आहुतियां दी जाएंगी। नासिक महाराष्ट्र से आए वैदिक आचार्य रवीन्द्र पैठाढ़े ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि के प्रधान देवता रामलला है, इसलिए श्रीराम नाम मंत्रों से सवा लाख आहुतियां दी जाएंगी। यह सभी अनुष्ठान प्रातः काल पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन और आचार्य वरण के उपरांत शुरू होगा। बताया गया कि इस मौके पर अरणि मंथन से यज्ञकुंड में अग्नि देव का प्राकट्य भी होगा और इसके साथ आहुतियां डालने का क्रम भी शुरू हो जाएगा। उधर इस अनुष्ठान के पहले गुरुवार को दोपहर तीन बजे मुख्य यजमान व श्रीराम जन्मभूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.