नई दिल्ली, जून 5 -- Raksha Bandhan 2026 Kab Manaya Jayega: रक्षा बंधन या राखी का त्योहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। रक्षाबंधन का पर्व हर सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई स्नेह, सम्मान और सहयोग का संकल्प लेता है। यह त्योहार सिर्फ पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वास, भरोसे और जिम्मेदारी का भी प्रतीक माना जाता है। रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए भद्रा का विचार भी किया जाता है। राखी बांधने के लिए भद्रा का समय अशुभ माना गया है। जानें अगस्त 2026 में रक्षा बंधन किस दिन है और राखी बांधने का शुभ समय।रक्षाबंधन 2026 किस दिन है: पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 0...