Rakhi Purnima 2026: राखी तक ही सीमित नहीं है सावन पूर्णिमा, जानें असली मतलब और शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- सावन पूर्णिमा का नाम सुनकर सबसे पहले दिमाग में रक्षाबंधन ही आता है। हालांकि सावन की पूर्णिमा का महत्व सिर्फ राखी तक ही सीमित नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी दिन को लोग अपनी अलग-अलग परंपरा और मान्यता के हिसाब से सेलिब्रेट करते हैं। इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को लग जाएगी। तिथि की शुरुआत का समय सुबह 9 बजकर 8 मिनट होगा। वहीं इस तिथि का समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट होने वाला है। इसी दिन राखी भी मनाई जाएगी और यही वजह है कि सावन की पूर्णिमा को राखी पूर्णिमा भी कहा जाता है।सावन पूर्णिमा के अलग-अलग रूप सावन पूर्णिमा को देश भर में अलग-अलग तरीके और नाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र-गोवा के समुद्री इलाकों के पास इसे नारली पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। मछुआरे कम्युनिटी के लोग इस खास दिन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.