Rajyasbha Elections: राज्यसभा में रवनीत बिट्टू को मौका नहीं, गैर सिख नेता को टिकट; BJP का नया फॉर्मूला
नई दिल्ली, जून 5 -- Rajyasbha Elections: राज्यसभा चुनाव के बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव करती नजर आ रही है। इसके संकेत उम्मीदवारों की लिस्ट से मिल रहे हैं। ताजा सूची में मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का नाम नहीं है। जबकि, पार्टी महासिचव तरुण चुघ को उम्मीदवारा बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने हाल ही में सिख नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।बिट्टू को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी हाल ही में बिट्टू ने ढिल्लों के एक कार्यक्रम में कहा था, 'दिल्ली में 17 साल हो गए हैं। मैं लोकसभा और राज्यसभा का सदस्य रहा...। हम लंबे समय से दिल्ली में बैठे हैं। अब हम चाहते हैं कि पंजाब के हर कोने तक पहुंचे, लोगों से मिलें और उनके साथ ही रहें।' उन्होंने कहा था कि भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर पार्टी ही फैसला करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.