पटना, मार्च 16 -- Rajyasabha Chunav Bihar LIVE: बिहार के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज राज्यसभा की पांच सीटों के लिए यहां वोट डाले जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है और यह प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी। पांच बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके अगले एक घंटे के बाद परिणाम आने के आसार हैं। पहली वरीयता के आधार पर जीत का फैसला नहीं होगा तो दूसरी वरीयता के वोट की गिनती शुरू होगी। दूसरी वरीयता के वोट की गिनती सिर्फ उस सीट के लिए होगी, जिस पर फैसला प्रथम वरीयता के आधार पर नहीं हो सका है। पहली वरीयता के 41 वोट एक सीट पर जीत के लिए आवश्यक है। राजग के तीन घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष - जदयू के नीतीश कुमार, भाजपा के नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के उपेंद्र कुशवाहा - चुनाव मैदान में हैं। राजग के अन्य दो उम्मीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.