नई दिल्ली, जून 5 -- Rajyasabha BJP List: राज्यसभा सीट की ऑफर की अटकलों के बीच के अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भाजपा नेतृत्व ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। चर्चाएं थीं कि भाजपा ने पूर्व IPS को आंध्र प्रदेश से राज्यसभा में भेजने का ऑफर दिया था, जिसे अन्नामलाई ने इनकार कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।राज्यसभा भेजने की थी तैयारी? हिन्दुस्तान के सूत्रों के अनुसार, सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई को राज्यसभा में लाने की पेशकश की गई थी, लेकिन उनके न मानने पर गुरुवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी। इस पहली लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। खास बात है कि आगामी राज्यसभा चुनाव उच्च सदन में एनडीए के संख्या बल के लिहाज से बेहद अहम है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस च...