पटना, मार्च 16 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान के बीच विधानसभा परिसर में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। जब मतदान से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कक्ष से हम संरक्षक जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके बाद विधानसभा परिसर में सियासी चर्चाओं का दौर तेज हो गया। जानकारी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ज्योति मांझी और दीपा मांझी विधानसभा परिसर में मौजूद थीं। इसी दौरान वे कुछ देर के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कमरे में पहुंचीं फिर कुछ मिनट बाद बाहर आ गईं। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई और सस्पेंस बढ़ गया। हालांकि सफाई में दोनों ने कहा कि गलती से गई।गलती से कमरे में चली गईं थी- HAM वहीं इस पूरे मामले पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (...