Rajat Dalal Video: पार्किंग में फंसी रजत दलाल की कार, दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर बनाई जगह
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- बिग बॉस 18 के घर में नजर आए रजत दलाल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक पार्किंग में किसी ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। रजत दलाल के पास गाड़ी निकालने की जगह नहीं थी जिसकी वजह से कुछ देर इंतजार करने के बाद रजत दलाल ने अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को टक्कर मारते हुए अपनी गाड़ी के लिए जगह बनाई और वहां से कार लेकर निकल गए। रजत दलाल ने खुद भी वो वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल की गाड़ी के आगे और पीछे एक-एक गाड़ी खड़ी है। रजत दलाल की गाड़ी को निकलने के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल अपनी गाड़ी में बैठते हैं, और अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर हटाते हैं और वहां से निकलते हैं। यह भी पढ़ें- एल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.