नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Rajasthan Principal Transfer List 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE) की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा में जब केवल एक महीने का समय शेष रह गया है, तब राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। शिक्षा निदेशालय ने 117 प्रिंसिपलों के तबादले की दो अलग-अलग लिस्ट जारी कर दी हैं, जिससे शैक्षणिक गलियारों में हलचल मच गई है।सचिवालय से हरी झंडी मिलते ही जारी हुई लिस्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा तैयार की गई यह लिस्ट काफी समय से लंबित थी। यह लिस्ट करीब एक महीने पहले ही बीकानेर निदेशालय से जयपुर सचिवालय भेज दी गई थी। लंबी प्रतीक्षा के बाद, सचिवालय ने इन तबादलों को अपनी स्वीकृति प्रदान की, जिसके तुरंत बाद निदेशक ने आधिकारिक आदे...