नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- राजस्थान में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना जारी है। प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना रखी है। पार्टी 22 पंचायत समितियों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 13 में बढ़त बनाए हुए है। 5 पंचायत समितियों में अन्य उम्मीदवार आगे हैं। जयपुर में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। वहीं, मतगणना के दौरान दौसा और सवाई माधोपुर में EVM में तकनीकी खराबी की वजह से गिनती प्रभावित हुई। दूसरी ओर, पाली में निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटने से 20 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए। इन चुनावों के नतीजे जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं। मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यहां पढ़ें.सुबह 9:45 बजे| गिर्वा के वा...