नई दिल्ली, जुलाई 25 -- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित LDC भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी, इसलिए उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।राजस्थान LDC आसंर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो क...