नई दिल्ली, मार्च 11 -- RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की है कि कक्षा 10वीं के परिणाम 20 मार्च 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। आमतौर पर मई या जून में आने वाले नतीजे इस बार रिकॉर्ड समय में जारी किए जा रहे हैं, जो छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। इसके साथ ही, बोर्ड ने शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक बदलाव का प्रस्ताव रखा है-वर्ष 2027 से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जा सकती हैं।तेज स्पीड से हो रहा है मूल्यांकन बोर्ड सचिव ने बताया कि 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं के समापन के तुरंत बाद कॉपियों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.