नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- हिंदू पंचांग में पंचक काल का विशेष महत्व है। जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है, तब पंचक शुरू होता है। आमतौर पर लोग पंचक को अशुभ मानते हैं, लेकिन सभी पंचक एक जैसे नहीं होते। अप्रैल 2026 में पड़ने वाला पंचक राज पंचक है, जो ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। राज पंचक सोमवार से शुरू होने वाला पंचक होता है और इसमें सुख, समृद्धि तथा यश की संभावना बढ़ जाती है। यह पंचक 13 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 17 अप्रैल 2026 तक रहेगा। इस दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए, ताकि शुभ समय का पूरा लाभ मिल सके।राज पंचक क्या है और क्यों शुभ माना जाता है? शास्त्रों में पांच प्रकार के पंचक बताए गए हैं - रोग पंचक, अग्नि पंचक, मृत्यु पंचक, चोर पंचक और राज पंचक। इनमें केवल राज पंचक को शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सोमवार से श...