नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Rain Alert, Weather Forecast 10 July: मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से आज 10 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (4 राज्यों) में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश यानी कि मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अगले एक हफ्ते के दौरान मध्य और दक्षिणी भारत में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी। उत्तर भारत की बात करें तो 10-12 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में, 10-16 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी। 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 10-13 जुलाई के दौरान पूर्वी यूपी में काफी ज्यादा बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10-16 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम...