नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UP Rain, Weather Update 1 April: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से पहले मौसम में बदलाव आया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई राज्यों में बरसात हुई है। अब मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी कि 2 अप्रैल से पांच अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होगी। इसमें चरम गतिविधि तीन और चार अप्रैल को देखने को मिलेगी। इस दौरान, ओले भी गिरेंगे। तीन अप्रैल को कश्मीर घाटी में बरसात का अलर्ट है। वहीं, देश के मध्य भागों की बात करें तो छह अप्रैल तक गरज, बिजली के साथ बारिश होने वाली है। छिटपुट ओले पड़ने की भी संभावना है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए खुशखबरी देते हुए बताया है कि छह अप्रैल तक तापमान सामान्य रहेगा या फिर उससे कम। यानी कि अगले कुछ दिन गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।यूपी समेत इन राज्यों में बरसात का अलर्ट मौस...