नई दिल्ली, जून 13 -- IMD Rain Alert, Weather Update 13 June: उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान, हवाओं की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बरसात का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से ऐसा मौसम रहेगा। वहीं, बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, जबकि यूपी में चंद दिनों में मॉनसून आ जाएगा। उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 13-19 जून तक बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में कल से 19 जून तक बारिश का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13-19 जून, पूर्वी उत्तर प...