Rain Alert: सावधान! अभी नहीं टला है खतरा, एक साथ 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; पहाड़ों से लेकर इन राज्यों में आफत का अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Mausam IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में बताया है कि इस समय देश के ऊपर एक साथ पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसकी वजह से अगले तीन से चार दिनों तक पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया है कि इस समय हरियाणा और उसके आस-पास के इलाके में आसमान में निचले क्षोभमंडल में हवा का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा ऐसा ही सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बना हुआ है। तीसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन दश्रिणी पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास, चौथा सर्कुलेशन पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.