नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- Rain Alert, IMD Weather Update 11 November: एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ रहने वाला है। 13 नवंबर तक उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं, 13 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 14 नवंबर के आसपास उसी क्षेत्र में एक कम दाब के क्षेत्र और 15 नवंबर को डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो 11 नवंबर को और 14-15 नवंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-14 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 12-14 नवंबर के दौरान उत्तराखंड में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। 12-13 नवंबर के दौरान पंजाब में...