Rain Alert: यूपी से वापस लौटा मॉनसून, लेकिन इन राज्यों में अगले तीन दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Rain Alert, IMD Weather Update 3 October: यूपी समेत उत्तर भारत, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मॉनसून वापस लौट गया है। अब बारिश से भी राहत मिल गई है, लेकिन दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने चार से छह अक्टूबर यानी कि तीन दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, तीन अक्टूबर को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो छह से आठ अक्टूबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पांच से नौ अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। छह से नौ अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.