नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Rain Alert, IMD Weather Update 4 October: यूपी समेत उत्तर भारत से मॉनसून वापस लौट चुका है। अब अगले दो से तीन दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के कुछ हिस्सों मॉनसून पीछे हट जाएगा। वहीं, चार अक्टूबर को सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, चार से छह अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश होगी। उत्तर भारत की बात करें तो छह से आठ अक्टूबर और 10 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पांच से 10 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। छह से 10 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पांच से 10 अक्टूबर के दौ...