Rain Alert: यूपी में आज झमाझम बारिश की संभावना, अयोध्या-गोरखपुर समेत 33 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Rain Alert: यूपी में मौसम मेहरबान है। बीते 4-5 दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। ये सिलसिला अगले दिन दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार यानी 11 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को मॉनसून सक्रिय रहा और कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे की अवधि में मेरठ जिले के मवाना में राज्य में सर्वाधिक 315 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिमी, मुजफ्फरनगर शहर में 213.3 मिमी और खतौली में 212.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, आईएमडी के अनुसार, सक्रिय मानसून के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.