नई दिल्ली, जून 5 -- Rain Alert, UP Bihar Rain, Weather Update 5 June: मॉनसून के जल्द भारत में आने की वजह से कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश हो रही है। आज (गुरुवार) यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बरसात होने वाली है। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के इलाके में अगले पांच दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। इस दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, मध्य भारत में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाएगा। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.