Rain Alert: मॉनसून पूरी तरह एक्टिव, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां कड़केगी बिजली
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- IMD Rain Alert, Weather Update 19 July: अगले सात दिनों तक उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में मॉनसून एक्टिव रहने वाला है। इसकी वजह से मूसलाधार बारिश होगी। 19 जुलाई को मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 19 और 20 जुलाई को उत्तराखंड, 20-22 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, 20-21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। अगले सात दिनों के दौरान पश्चिम मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने वाली हैं। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 19-25 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश होगी। 20-23 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 19-24 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 23-25 जुलाई के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.