नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Rain Alert, IMD Weather Update 15 August: मॉनसून की वजह से भयंकर बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादल जमकर बरस रहे हैं। इस बीच, दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके चलते अगले चार दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत ही ज्यादा बरसात होगी। इसके अलावा, हफ्ते के ज्यादातर दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर बहुत भारी बरसात होगी। उत्तर भारत की बात करें तो 15 से 21 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी ज्यादा भारी बारिश होगी। 15 से 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 16-17 अगस्त के दौरान पश्चिमी...