Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में अगले 5 दिन मूसलाधार बारिश
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Rain Alert, Weather Update 1 July: देरी से ही सही, लेकिन मॉनसून अब उत्तर भारत के राज्यों में भी पहुंचने लगा है। यूपी में एंट्री लेने के बाद अब मॉनसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में यानी कि तीन या चार जुलाई को मॉनसून दिल्ली पहुंच जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के कुछ और हिस्सों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे की ओर बढ़ जाएगा। यानी कि इन इलाकों में पहुंच जाएगा। इसके बाद से झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, तीन जुलाई के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसकी वजह से अगले पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.