नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Rain Alert, Weather Update 3 July: उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से मध्य भारत के तमाम राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों तक मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है। तीन से छह जुलाई के दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, तीन और चार जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो तीन से 9 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में, तीन जुलाई और 5-9 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश यानी कि मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 6-8 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली व पंजाब में, तीन जुलाई और 8-9 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में...