नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Rain Alert, IMD Weather Update 9 September: उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसकी वजह से 9-11 सितंबर यानी कि तीन दिनों तक ओडिशा में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 10-13 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, 10-11 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, 10-13 सितंबर के दौरान तेलंगाना और 11 व 12 सितंबर को मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर भारत की बात करें तो 9-15 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 9-13 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 9-10 सितंबर और 15 सितंबर को उत्तराखंड में कहीं कहीं बारिश होगी। 9-15 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 11-15 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12-15 सित...