नई दिल्ली, मई 30 -- IMD Rain Alert, Weather Update 30 May: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण हीटवेव से राहत मिली है और जमकर बारिश, आंधी तूफान की वजह से तापमान में काफी कमी आई है। अब मध्य भारत में कल से खुशखबरी मिलने वाली है और वहां भी हीटवेव खत्म होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में इस पूरे हफ्ते भारी बरसात का दौर चलने वाला है। वहीं, 30 और 31 मई को मध्यम से गंभीर आंधी तूफान उत्तर भारत और मध्यम भारत में चलेगा। इसके अलावा, पूर्वी भारत में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो इस पूरे हफ्ते क्षेत्र में बारिश होती रहेगी। इसके अलावा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 30 मई से एक जून, 4, 5 जून, असम, मेघालय में एक से पांच जून, अरुणाचल प्रदेश में दो से पांच जून के बीच भारी बारिश होगी। यह भी पढ़ें- जून-जुलाई...