नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Rain Alert, Weather Update 23 July: देशभर में मॉनसून के चलते भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले ऊफान पर हैं। उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों के दौरान एक्टिव मॉनसून रहने वाला है। इसकी वजह से मूसलाधार बारिश होगी। कोंकण, गोवा में 23 जुलाई, गुजरात, दक्षिण पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र में 23 व 24 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 23-29 जुलाई के बीच तेज बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 27-29 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28-29 जुलाई, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 23-26 जुलाई को भारी बारिश होगी। वहीं, पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 23-26 ज...