नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Rain Alert, IMD Weather Update 6 September: दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से 6 सितंबर को उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में 6-7 सितंबर के दौरान बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह सितंबर को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह से आठ सितंबर के दौरान भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिर सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में छह सितंबर को, उत्तराखंड में सात सितंबर और 10-12 सितंबर के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6-9 सितंबर के दौरान भारी बारिश होगी। साथ ही, छह सितंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होग...