नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Rain Alert, IMD Weather Update 7 November: देशभर में आज और कल दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड दस्तक देने लगी है। सुबह और शाम के समय तापमान में अब कमी आने लगी है। इस बीच, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 10 नवंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से मैदानी और पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में भी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, 7-10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, सात और आठ नवंबर को केरल, माहे में भारी बारिश होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 10 नवंबर को...