Rain Alert: उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में आसमानी आफत का खतरा
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले दो दिन देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए एक गंभीर चेतावनी भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से, असम और मेघालय में 04 और 05 अगस्त को 'अत्यधिक भारी' बारिश (21 सेमी से अधिक) होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.